Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कोरोना का कहर जारी , डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत , 437 नए पॉजिटिव केस आए
Corona continues to wreak havoc in Jalandhar, 310 new cases surfaced

जालंधर में कोरोना का कहर जारी , डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत , 437 नए पॉजिटिव केस आए

जालंधर (अनुराग ) : जिले में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को नूरमहल के रहने वाले प्राइवेट डॉक्टर समेत 6 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इनमें एक मरीज तो ऐसा था, जिसे पॉजिटिव आने पर एक घंटे पहले ही इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक 979 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा शनिवार को 437 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 407 जालंधर जिले के रहने वाले हैं जबकि 30 मरीज बाहरी जिलों से हैं। कोरोना को लेकर अप्रैल महीने में हालात बहुत ही चिंताजनक होते जा रहे हैं।

प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वो मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस यानी 2 गज की दूरी रखने व बार-बार हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने की सावधानी को जरूर अपनाएं।

जिले में 7 माइक्रो व एक कंटेनमेंट जोन

जिले में अब कुल 7 माइक्रो कंटेनमेंट जोन व एक कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। शहर में 4 व ग्रामीण क्षेत्र में 3 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं जबकि कंटेनमेंट जोन शहर में बनाया गया है। गंभीर हालत वाले मरीजों के लिए 157 वेंटीलेटर का इंतजाम है जबकि 136 एंबुलेंस भी काम कर रही हैं।

 

source link


Leave a Reply