Latest news
जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,11 गैंगस्टर किये काबू , जेलों से गैंगस्टर छुड़ाने की बड़ी योजना को किया विफल
Breaking News: Punjab Police got a big success, 11 gangsters caught, failed the big plan to free gangsters from jails

Breaking News : पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,11 गैंगस्टर किये काबू , जेलों से गैंगस्टर छुड़ाने की बड़ी योजना को किया विफल

जालंधर : पजाब पुलिस को गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी अनुसार टास्क फोर्स ने जालंधर, लुधियाना और मोहाली में छापामारी कर 11 गैंगस्टरों को काबू किया है। इनके पास स पुलिस ने हथियार और लूट के वाहन भी बरामद किए हैं।

वहीँ चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एडीजीपी एवं एजीटीएफ के प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आरोपियों से नौ हथियार और पांच लूटे गए वाहन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जालंधर देहात पुलिस ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गैंगस्टरों के पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदरल सिंह रिंदा, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़ के साथ तार जुड़े है । विक्रम बराड़ विदेश में बैठ कर इस गैंग को चला रहा रहा है।

एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि यह समूह कई पड़ोसी राज्यों में सक्रिय था और हत्या, हत्या के प्रयास, सशस्त्र डकैती, संगठित रंगदारी, डकैती और नशीली दवाओं की तस्करी सहित अपराधों में शामिल था।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नकोदर निवासी यासीन अख्तर उर्फ ​​जैसी पुरेवाल, नया शहर बडाला के सागर सिंह, समराला के अमर मलिक, लोहियां की नवी, नकोदर का अंकुश सभरवाल उर्फ ​​पाया, ऊना के सुमित जसवाल उर्फ ​​काकू, फिल्लौर का अमनदीप उर्फ ​​शूटर, फिल्लौर के शिव कुमार उर्फ ​​शिव, नकोदर का विशाल उर्फ ​​फौजी और कपूरथला के अन्नू उर्फ ​​पहलवान के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और जघन्य अपराधों में वांछित हैं।

एडीजीपी एवं एजीटीएफ के प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि पूछताछ के दौरान गैंगस्टरों ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए गैंगस्टर होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनी राणा और लुधियाना जेल में बंद अनु नामक गैगस्टर को छुड़ाने की फिराक में थे। मणि राणा की ऊना में पेशी है उसी दौरान गैगस्टर रास्ते में मणि राणा को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने का प्लान कर रहे थे। इसकी बाकायदा इन्होंने रेकी भी की थी। पुलिस ने इनकी प्लानिंग को नाकाम कर दिया है।


Leave a Reply