Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing लॉरेंस बिश्नोई की मानसा कोर्ट में हुई पेशी, 7 दिन की पुलिस रिमांड का आदेश
Lawrence Bishnoi to appear in Mansa court, 7 days police remand ordered

लॉरेंस बिश्नोई की मानसा कोर्ट में हुई पेशी, 7 दिन की पुलिस रिमांड का आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार तड़के मानसा कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने गैंगस्टर को सात दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा। इससे पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक उसे मोहाली ले जाएगा , जहां उससे एंटी गैंग्सटर टास्क फोर्स सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी।

दिल्ली की एक अदालत ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले की जांच के संबंध में पंजाब पुलिस को, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब ले जाने के लिए मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड सौंप दी थी। पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया, जिसके बाद अदालत ने राज्य पुलिस को बिश्नोई को बुधवार को मानसा अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था।

 


Leave a Reply