मानसा/बठिंडा : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीँ इस दौरान उन्होंने उनके स्वजनों के साथ संवेदना व्यक्त की और मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को गले से लगा लिया। वहीँ इस माैके पर प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग सहित कई वरिष्ठ नेता भी माैजूद रहे। आपको बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गैंगस्टरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।