Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में रेलवे ट्रैक उड़ाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, मचा हड़कंप
Big conspiracy to blow up railway track in Punjab busted, stir

पंजाब में रेलवे ट्रैक उड़ाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, मचा हड़कंप

पटियाला : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब में रेल सेवाएं ठप करने की बड़ी साजिश सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार राजपुरा स्थित थर्मल प्लांट के लिए कोयले की सप्लाई लेकर जाने वाले रेल ट्रैक से करीब 1200 क्लिप्स रातों-रात गायब कर दिए गए है । बताया जाता है इस रेलवे ट्रैक का उपयोग मालगाड़ी के परिचालन के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 10 बजे के करीब थर्मल प्लांट के स्टाफ को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारी को सूचित कर दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक यह घटना दो जगह पर हुई है, जिसमें से एक इलाका राजपुरा सदर थाना के अंतर्गत आता है जबकि दूसरा एरिया फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना वडाली आला सिंह का है।

मिली जानकारी अनुसार सदर राजपुरा इलाके से 800 क्लिप चोरी हुए हैं। जबकि फतेहगढ़ साहिब इलाके से 400 क्लिप निकाले गए हैं। वहीँ मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम को रेलवे और थर्मल प्लांट के टीम ने इलाके का दौरा करते हुए सब कुछ सही पाया था। लेकिन शनिवार सुबह देखा तो 1200 क्लिप चोरी हो चुके थे। वहीँ अगर इस लाइन पर माल गाड़ी चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस वजह से 15 दिन के लिए थर्मल प्लांट की सप्लाई बंद हो जाती और इस नुकसान की वजह से नॉर्थ एरिया में रेल की मूवमेंट भी प्रभावित हो जाती। इसके बाद रेल प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है ।

 


Leave a Reply