Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में घर में घुसकर नौजवान पर हुआ तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला
Deadly attack on young man with sharp weapons after entering his house in Jalandhar

जालंधर में घर में घुसकर नौजवान पर हुआ तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

जालंधर : जालंधर के वी-मार्ट के नज़दीक मोहल्ला मखदूमपुरा में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर जमकर मारकाट मचाई। तेजधार हथियारों से हमला करने के पश्चात आरोपी युवक फरार हो गए। सभी युवकों ने मुंह बांधे हुए थे। अस्पताल में घायल युवक दीपक ने बताया कि वह दोपहर के समय दुकान से रेस्ट करने के लिए घर आया। वे लेटा हुआ था कि अचानक लगभग 5-6 युवक उनके घर में घुसे। सभी ने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

दीपक का आरोप है कि मारकाट मचाने के पश्चात उसके पास रखे लगभग 72 हज़ार रूपए, मोबाईल लूट ले गए। दीपक का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वे किसी को नहीं पहचानता। दूसरी तरफ थाना नम्बर 4 की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक घर में घुसकर मारपीट का मामला रंजिशन लग रहा है। पुलिस को सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली है। जिसमें साफ दिख रहा है कि मुंह बांधे कुछ युवक दीपक के घर में घुस रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


Leave a Reply