Skip to content

जालंधर में घर में घुसकर नौजवान पर हुआ तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

Deadly attack on young man with sharp weapons after entering his house in Jalandhar
Deadly attack on young man with sharp weapons after entering his house in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : जालंधर के वी-मार्ट के नज़दीक मोहल्ला मखदूमपुरा में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर जमकर मारकाट मचाई। तेजधार हथियारों से हमला करने के पश्चात आरोपी युवक फरार हो गए। सभी युवकों ने मुंह बांधे हुए थे। अस्पताल में घायल युवक दीपक ने बताया कि वह दोपहर के समय दुकान से रेस्ट करने के लिए घर आया। वे लेटा हुआ था कि अचानक लगभग 5-6 युवक उनके घर में घुसे। सभी ने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दीपक का आरोप है कि मारकाट मचाने के पश्चात उसके पास रखे लगभग 72 हज़ार रूपए, मोबाईल लूट ले गए। दीपक का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वे किसी को नहीं पहचानता। दूसरी तरफ थाना नम्बर 4 की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक घर में घुसकर मारपीट का मामला रंजिशन लग रहा है। पुलिस को सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली है। जिसमें साफ दिख रहा है कि मुंह बांधे कुछ युवक दीपक के घर में घुस रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id=5345]