Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी, संत निरंकारी मिशन के संयोजक विवेक चौधरी की हुई मौत
In Jalandhar, a speeding car broke the railing and fell from the bridge, Sant Nirankari Mission's convener Vivek Chaudhary died.

जालंधर में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी, संत निरंकारी मिशन के संयोजक विवेक चौधरी की हुई मौत

जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर में रामामंडी फ्लाई ओवर पुल पर एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर आकर गिरी। वहीँ इस हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए । प्राप्त जानकारी अनुसार एक की हालत गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार नंबर पीबी08-ईसी-1174 की इतनी तेज़ स्पीड पर थी कि पुल के किनारों पर लगाई गई मजबूत रेलिंग को भी उसने तोड़ डाला।

मिली जानकारी अनुसार हादसे में मरने वाले की पहचान संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर के अनुसार विवेक चौधरी निवासी नज़दीक केएमवी कालेज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयंकर था कि कार के एयरबैग तक खुल गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में से घायलों को निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को साइड पर करवाया।

 


Leave a Reply