Skip to content

जालंधर में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी, संत निरंकारी मिशन के संयोजक विवेक चौधरी की हुई मौत

In Jalandhar, a speeding car broke the railing and fell from the bridge, Sant Nirankari Mission's convener Vivek Chaudhary died.
In Jalandhar, a speeding car broke the railing and fell from the bridge, Sant Nirankari Mission's convener Vivek Chaudhary died.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर में रामामंडी फ्लाई ओवर पुल पर एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर आकर गिरी। वहीँ इस हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए । प्राप्त जानकारी अनुसार एक की हालत गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार नंबर पीबी08-ईसी-1174 की इतनी तेज़ स्पीड पर थी कि पुल के किनारों पर लगाई गई मजबूत रेलिंग को भी उसने तोड़ डाला। मिली जानकारी अनुसार हादसे में मरने वाले की पहचान संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर के अनुसार विवेक चौधरी निवासी नज़दीक केएमवी कालेज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयंकर था कि कार के एयरबैग तक खुल गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में से घायलों को निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को साइड पर करवाया। [metaslider id=1461]