Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पंजाब को दहलाने की साजिश बेनकाब, पुलिस ने आरडीएक्स के साथ आइईडी की बरामद
Big News : Conspiracy to shock Punjab exposed, police recovered IED with RDX

Big News : पंजाब को दहलाने की साजिश बेनकाब, पुलिस ने आरडीएक्स के साथ आइईडी की बरामद

तरनतारन : बड़ी खबर है कि पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों के बड़े नेटवर्क को ब्रेक करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी अनुसार तरनतारन पुलिस ने गांव नौशेरा पन्नुआं में करीब ढाई किलो आरडीएक्स बरामद करके पंजाब को दहलाने की बड़े षड्यंत्र को विफल कर दिया गया है।

वहीँ इसके अलावा आरडीएक्स को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ एक खंडर इमारत में छिपाया गया था। इसके साथ ही आईईडी के साथ टाइमर, डिटोनेटर, बैटरी और शार्पनेल भी मिले हैं। वहीँ तीन दिन पहले करनाल से पकड़े गए आतंकियों के साथ इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

बता दे कि तीन दिन से जिले में खुफिया एजंसियों के आधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे। वहीँ एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिन दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, उनके नाम बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू (22) निवासी गांव गुज्जरपुरा (अजनाला, अमृतसर) और जगतार सिंह उर्फ जग्गा (40) निवासी गांव खानोवाल, अजनाला हैं।


Leave a Reply