चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब की भगवंत मान सरकार रेहड़ी-फड़ी वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। आपको बता दे कि पंजाब के हर शहर, गांव और कस्बे में अतिक्रमणकारियों ने सड़कों पर कब्जे कर रखे है। प्रदेश में जहां सरकारी पंचायती जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया जा रहा है। वहीं अब AAP पार्टी की सरकार ने सड़कों से भी रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने की तैयारी कर ली है।
वहीँ सरकार ने इस फैसले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पंजाब के समस्त लोकल बॉडी अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि सड़क पर अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है।
वहीँ रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने कहा है कि पंजाब में रेहड़ी-फड़ी वालों ने सबसे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी को डाली थी, मगर उन्हें क्या पता था कि आम आदमी की सरकार खास आदमी की सरकार बन जाएगी और ऐसे फरमान जारी करेगी। इस फैसले से वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
वहीँ कई रेहड़ी संचालकों का कहना है कि लोगों का रोजगार न छीना जाए। लोग अपना कारोबार कर सके, इस तरह की कोई व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार लंबे समय से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना चाहती है जो कि अच्छा फैसला है, लेकिन पहले सरकार रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को रोजगार मुहैया करवाकर दे और शहर में अलग से वेड़िंग जोन बनवाया जाए।