Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी- सीएम भगवंत मान
Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers

श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी- सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के CM भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी को सभी माध्यमों से प्रसारित करने का खर्च उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इसके लिए जिस किस्म के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है वह पंजाब सरकार उपलब्ध करवाएगी।

आपको बता दे कि यह ऐलान करके सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल परिवार के गुरुबाणी प्रसारण के एकाधिकार को तोड़ने की ओर कदम उठाया है। वहीँ मुख्यमंत्री ने एसजीपीसी से अपील की कि लेटेस्ट टेक्नोलाजी के कैमरे और अन्य तकनीकों पर जो भी खर्च होगा वह पंजाब सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि सचखंड की गुरुबाणी का विश्वभर में प्रसार हो सके।

जिक्रयोग है कि दरबार साहिब से गुरबाणी का प्रसारण इस समय केवल पीटीसी पर ही हो रहा है, जिस पर सुखबीर बादल परिवार का एकाधिकार है। आपको बता दे कि लंबे समय से अन्य टीवी चैनल और धार्मिक संगठन मांग करते आ रहे हैं कि गुरुबाणी के प्रसारण का अधिकार सभी को मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका ।

 


Leave a Reply