Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर पंजाबी कलाकार गुरचेत चित्रकार के ससुर की नौकर ने की बेरहमी से हत्या
Famous Punjabi artist Gurchet Chitrakar's father-in-law brutally murdered by his servant

मशहूर पंजाबी कलाकार गुरचेत चित्रकार के ससुर की नौकर ने की बेरहमी से हत्या

संगरूर : बड़ी वारदात की खबर आई है कि मशहूर पंजाबी कलाकार गुरचेत चित्रकार के ससुर सज्जन सिंह की उन्हीं के नौकर ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार आरोपित सिकंदर सिंह (घर का नौकर ) घर में खाना बनाने वाली महिला पर बुरी नजर रखता था । सज्जन सिंह उसका विरोध करते थे। इसी का बदला लेने के लिए आरोपित ने शराब के नशे में उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को चरणपाल सिंह निवासी लिदड़ा ने बताया कि उसके पिता सज्जन सिंह करीब 24 वर्ष पहले सरकारी शिक्षक के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसने बताया वह खेतीबाड़ी का काम करता है, इसलिए वह गांव में ही रहता है। उसके माता-पिता हरेड़ी रोड, गली नंबर-1, संगरूर स्थित मकान में रहते हैं। उन्होंने अमरजीत कौर उर्फ बेबी को रोटी बनाने के लिए अपने पास रखा हुआ था । इसके अलावा पिता ने सिकंदर सिंह को नौकर रखा हुआ था।

चरणपाल ने बताया नौकर सिकंदर सिंह घर में खाना बनाने वाली महिला अमरजीत कौर पर बुरी नजर रखता था, इसके लिए अकसर उसके पिता सिकंदर को रोकते-टोकते रहते थे। इसी का बदला लेने के लिए आरोपित ने शराब के नशे में उसके पिता सज्जन सिंह की हत्या कर दी।

 


Leave a Reply