Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल NIA को मिला
Big news: NIA receives email threatening to kill PM Narendra Modi

बड़ी खबर : PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल NIA को मिला

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई यूनिट को भेजा गया है। वहीँ इस मेल के बाद NIA की नेशनल यूनिट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें बड़ी बात है कि ईमेल करने वाले ने कहा है कि वो आत्महत्या कर रहा है, ताकि इस साजिश का पर्दाफाश न हो सके। इसके अलावा उसने मेल में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को वो और उसके लोग मारने के लिए तैयार हैं। इनके पास 20 किलो RDX और 20 स्लीपर सेल मौजूद हैं।

आपको बता दे कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप, यानी SPG की होती है। प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला सुरक्षा घेरा SPG जवानों का ही होता है। इसलिए इस मेल की जानकारी SPG को भी दी गई है। मिली जानकारी अनुसार मेल में आगे दो करोड़ लोगों को मारने की बात भी कही गई है। फिलहाल मेल में कितनी सच्चाई है और इसे कहां से और किसने भेजा है, एजेंसियां इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हैं।

वहीँ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच चल रही है। उसका IP एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 


Leave a Reply