चंडीगढ़ : खबर मिली है कि पंजाब में पुलिस ने अपने ही अफसरों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि उन्हें तुरंत अपने बच्चों की प्राइवेट गाड़ियों पर लगे सायरन-हूटर उतरवाने पड़ेंगे । उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर किसी के बच्चों की गाड़ी पर यह लगे मिले तो उन पर एक्शन होगा। वहीँ इसके मद्देनज़र ADGP ट्रैफिक ने सभी पुलिस कमिश्नर और SSP को यह आदेश भेज दिए हैं।
आदेश में कहा गया कि अक्सर देखने में आता है कि पुलिस के अफसरों और कर्मचारियों के बच्चों ने अपनी प्राइवेट गाड़ियों पर भी हूटर-सायरन लगाए होते हैं जिसकी आवाज़ से आम जनता को परेशानी होती है। इसलिए इन्हें तुरंत हटाया जाए।