Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing AAP पार्टी की सरकार आते ही नगर निगम एक्शन मोड में, अवैध कालोनियों पर चली डिच
Municipal corporation in action mode as soon as AAP government comes, ditch on illegal colonies

AAP पार्टी की सरकार आते ही नगर निगम एक्शन मोड में, अवैध कालोनियों पर चली डिच

जालंधर : पंजाब में AAP पार्टी की सरकार आते ही नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। जालंधर में आम आदमी पार्टी के सेंट्रल और वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से मीटिंग में मिली घुड़की का असर दिखने लगा है। बता दे कि बैठक में विधायकों ने अफसरों को स्पष्ट कर दिया था कि पीछे जो हो गया हो गया अब उसे भूल जाएं। लेकिन अब भविष्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। वहीँ बैठक में दोनों विधायकों ने अवैध कालोनियों, कब्जों का मुद्दा उठाया था। वहीँ इसके बाद सोमवार शाम से निगम के अधिकारी औऱ कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। शाम को पहले नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाया।

फिर इसके बाद मंगलवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू की। इसी के तहत पहली ही कार्रवाई सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र, जो आप विधायक रमन अरोड़ा का क्षेत्र है, में की गई। सेंट्रल हलके में पड़ते जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धन्नोवाली के पास मोदी रिजॉर्ट के पीछे और रागा मोटर्स के पीछे दो कॉलोनियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की।

बता दे कि निगम के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में कालोनी की सड़कों को उखाड़ कर वहां पर पानी और सीवरेज के कनेक्शन काट डाले। आपको बता दे कि अवैध निर्माणों और कॉलोनियों की लिस्ट काफी लंबी है, पर अभी नगर निगम ने फिलहाल इन दो अवैध कॉलोनियों से शुरुआत कर सीवरेज, पानी के कनेक्शन काटे हैं .

वहीँ MTP मेहरबान सिंह ने बताया कि इन दोनों कॉलोनियों को पहले ही डिमोलिश कर दिया गया था और पापरा एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के लिए कॉलोनाइजर के खिलाफ दो पत्र भी भेजे जा चुके हैं, जिसका रिमाइंडर जल्द ही भेजा जाएगा।

 

 


Leave a Reply