Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से खुदवाई जा रही बेसमेंट का मामला उछला जल्द हो सकता है एफ आई आर
Illegally excavated basement by Joshi Hospital, FIR may be raised soon

जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से खुदवाई जा रही बेसमेंट का मामला उछला जल्द हो सकता है एफ आई आर

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने नगर निगम के अधिकारियों से मीटिंग कर अफसरों को लगाई फटकार

जालंधर : सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने नगर निगम के अधिकारियों से अवैध कब्जों को लेकर बातचीत की तो उसी दौरान जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से खुदवाई जा रही बेसमेंट का मामला भी उठा। अवैध रूप से खोदी जा रही बेसमेंट के खिलाफ कांग्रेसी नेता संजय सहगल ने नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को शिकायत कर जोशी अस्पताल के मालिक और निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार व कांग्रेसी नेता जब्बार खान के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।

गौरतलब है कि जोशी अस्पताल द्वारा खोदी जा रही बेसमेंट के कारण साथ लगते घरों की नींव तक हिल गई है और मकान मालिक को मकान गिरने का डर सता रहा है। बिना मंजूरी के खोदी जा रही बेसमेंट के कारण आस पड़ोस में रहने वाले लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों विधायकों ने नगर निगम कमिश्नर और बिल्डिंग विभाग को ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आने वाले दिनों में जोशी अस्पताल के मालिकों और कांग्रेसी नेता व ठेकेदार जब्बार खान पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

 


Leave a Reply