अमृतसर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतसर में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 मद्देनज़र रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ भगवंत मान और अमृतसर उत्तरी सीट से पार्टी प्रत्याशी आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे । यहाँ केजरीवाल ने कहा कि रेत खनन के आरोपों पर सीएम चन्नी ने खुद ही जांच करवाकर चार दिन में क्लीन चिट ले ली। इससे जनता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा अगर पजाब में आप पार्टी की सरकार बनी तो भगवंत मान इसकी जांच करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे।
बता दे कि इससे पहले शनिवार को श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने पंजाब के लोगों से वोट की अपील की थी । बता दे कि उन्होंने कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी को हवाई जहाज से आने के दिए गए बयान के बाद कहा कि पंजाब एक बार्डर स्टेट है। ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर राजनीति होती है तो वह अच्छी बात नहीं है।