Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing डेरा प्रमुख राम रहीम ने बढ़ाई नेताओं की धड़कन, उनका एक इशारा बदल सकता है चुनाव का रुख
Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted

डेरा प्रमुख राम रहीम ने बढ़ाई नेताओं की धड़कन, उनका एक इशारा बदल सकता है चुनाव का रुख

बठिंडा : आपको बता दे पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने है , वहीँ इससे पहले डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम काे फरलाे मिलने से बठिंडा के सलाबतपुरा डेरे में हलचल तेज हाे गई है। बता दे कि डेरे के फैसले से पहले चुनाव के प्रत्याशियाें की धड़कनें तेज हाे गई हैं। वहीँ ये माना जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम का एक इशारा पंजाब चुनाव का रूख बदल सकता है। वहीँ कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ दिनाें में यहां एक बड़ा आयाेजन हाेने वाला है। इसकाे लेकर पंजाब हेडक्वार्टर सलाबतपुरा में कंस्ट्रक्शन वर्क जोरों पर चल रहा है।

हालाँकि अभी तक पंजाब चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन देने पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में इस पर फैसला हो सकता है । आपको बता दें कि मालवा की अधिकतर सीटाें पर डेरे का काफी प्रभाव है। बता दे की ये माना जाता है कि पंजाब की 117 में से 56 सीटाें पर डेरे का ख़ासा प्रभाव है। यहां से प्रत्याशियाें की जीत-हार में अनुयायियाें की बड़ी भूमिका रहती है।

 


Leave a Reply