Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोलर लाइट से जगमगाएगा श्री हरिमंदिर साहिब परिसर , लग रहा 700 किलोवाट का प्लांट
Sri Harimandir Sahib will be lit with solar lights, 700 kW plant being installed

सोलर लाइट से जगमगाएगा श्री हरिमंदिर साहिब परिसर , लग रहा 700 किलोवाट का प्लांट

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व में लिए फैसले के अनुसार श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में सोलर प्लांट लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस प्लांट की सेवा यूनाइटेड सिख मिशन अमेरिका की ओर से निभाई जा रही है। सोलर प्लांट के पैनल SGPC की अलग-अलग इमारतों की छतों पर लगाए जाएंगे। इससे SGPC के बिजली संबंधी खर्चों में काफी कमी आएगी। वहीं, एसजीपीसी प्रधान बीबी जगीर कौर ने आरोप लगाया था कि प्रोजेक्ट को पंजाब सरकार मंजूरी नहीं दे रही, लेकिन राज्य सरकार का कहना है कि सोलर प्लांट लगाने में कोई रोड़ा नहीं अटकेगा।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रोजेक्ट को चलाने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस प्रोजेक्ट में सक्रियता से जुड़ें और इसके जल्द पूरा होने को यकीनी बनाएं। मुख्यमंत्री ने यूनाइटेड सिख मिशन और SGPC के संयुक्त प्रोजेक्ट के लिए पूरा समर्थन दिया है।

सोलर प्लांट के पैनल SGPC की अलग-अलग इमारतों की छतों पर लगाए जाएंगे। इससे SGPC के बिजली संबंधी खर्चों में काफी कमी आएगी। पहले चरण में 700 किलोवाट का प्लांट लगाया जा रहा है। बीबी जगीर कौर ने बताया कि SGPC की ओर से कमेटी की माता गंगा जी निवास की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर अधिक क्षमता वाले प्लांट लगाने की भी मंजूरी मिलती है तो SGPC और बड़ा प्लांट भी लगाएगी।

 

 

source link


Leave a Reply