Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा , तीन मंजिला फैक्ट्री का लेंटर गिरने से तीन मजदूराें की माैत, 36 काे बाहर निकाला गया
many-people-buried-due-to-collapsed-factory-building-in-ludhiana

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा , तीन मंजिला फैक्ट्री का लेंटर गिरने से तीन मजदूराें की माैत, 36 काे बाहर निकाला गया

लुधियाना (संदीप ) : पंजाब के लुधियाना से बड़े हादसे की खबर है। डाबा रोड के मुकंद सिंह नगर इलाके में साेमवार सुबह हुए हादसे में लेबर के ऊपर लेंटर गिरने से दबे मजदूराें में से 36 काे निकाल लिया गया। जबकि हादसे में तीन मजदूराें की सिविल अस्पताल में माैत हाे गई, जबकि दाे की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर यहां तीसरी मंजिल के नीचे काम कर रहे थे।

घटना सुबह 9:30 बजे की है। मुकुंद सिंह नगर इलाके में जसमेल सिंह एंड संस नाम की फैक्ट्री की तीसरी मंजिल का लेंटर उठाया जाना था। इसके लिए सुबह 4:00 बजे से ही ठेकेदार मजदूरों समेत पहुंच गया और काम शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लेंटर को उठाने के लिए 40 जेक लगाए गए थे।

लेंटर गिरने से टूटी दीवार पीछे वाली फैक्ट्री बालाजी इंटरप्राइजेज में जा गिरी, जिससे कुछ कमरों काे नुकसान पहुंचा है। साथ ही पीछे खड़े एक टेंपो और एक ऑटो रिक्शा भी चपेट में आ गए। टेंपू के अंदर बैठा ड्राइवर परमिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य फैक्ट्री जीके प्लेटिंग के सेट के ऊपर भी दीवार का मलबा गिरा। जिसके नीचे काम कर रहे फैक्ट्री के तीन मजदूर दब गए। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

source link


Leave a Reply