चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में खास बात यह है कि चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। जबकि चन्नी को पार्टी ने पहले चमकौर साहिब सीट से भी प्रत्याशी बनाया था।

















