जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर में विधानसभा सीटों पर अभी तक भाजपा ने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारा है। वहीँ इस कारण टिकट के कई इच्छुक दावेदार नाराज हैं। वहीँ सोमवार को नार्थ विधानसभा से टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण देव भंडारी ने भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राकेश राठौर से उनके घर पर जाकर मुलाकात की और उनसे चुनाव में पूर्ण सहयोग की अपील की है। वहीँ राकेश राठौर ने भी भंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह और उनकी पूरी टीम उनके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस दौरान राठौर ने कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, उसमें वह अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा वह और उनकी पूरी टीम भाजपा के अनुशासित सिपाही होने के नाते सदैव पार्टी के हित के लिए दृढ़ता के साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे। राठौर ने कहा कि कि कांग्रेस के कुशासन से पंजाब की जनता पूर्ण रूप से त्रस्त है और उनके झूठ की पोल जगजाहिर हो चुकी है। वहीँ उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करेंगे।