जालंधर कैंट : आपको बता दे कि पिछले दिनों रामबाग श्मशान घाट के मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया था जिसके विरोध में वीरवार शिव भक्तों ने बाजार बंद करवाया। वहीँ इसे कैंट निवासियों ने पूरा समर्थन दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार शिवभक्त सुबह शिव भोले का जयघोष करते हुए कैंट के बाजारों से गुजरे और दुकानों को बंद करवाया। वहीँ इस मौके पर कैंट के तमाम मंदिरों के प्रधान और जालंधर के हिंदू संस्थाएं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद शिवभक्त थाना परिसर के बाहर पहुंचे, यहाँ उन्होंने शिवलिंग की बेअदबी और चोरी करने वाले आरोपित अभी तक ना पकड़े जाने पर रोष व्यक्त किया। वहीँ उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।