Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing ओमिक्रोन से निपटने के लिए दिल्ली में सरकार तैयार – सीएम अरविंद केजरीवाल
CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case

ओमिक्रोन से निपटने के लिए दिल्ली में सरकार तैयार – सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामले को लेकर दिल्ली सरकार भी सतर्क हो गई है। वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि सरकार 3 लाख कोरोना टेस्ट प्रतिदिन करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा वहीँ अगर भविष्य में एक लाख कोरोना मरीज प्रतिदिन आते हैं तो उसे ध्यान में रख कर तैयारी की जा रही है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि होम आइसोलेशन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। वहीँ हम इस स्तर पर तैयारी कर रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ती है तो हमारी टीमें एक लाख मरीजों को प्रतिदिन उनके घर पर जाकर मदद कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन तेजी से फैलता है, इसे ध्यान में रख कर ही तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा मगर हमें उम्मीद है कि हालात सामान्य रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन जरूर करें और मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कोरोना होने पर जब तक जरूरत न हो,अस्पताल की ओर न भागें। वहीँ होम आइसोलेशन में रहें, सरकार घर पर ही पूरी सुविधा उपलब्ध कराएगी।

 


Leave a Reply