फतेहगढ़ साहिब : आपको बता दे कि वीरवार को फतेहगढ़ साहिब में पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गांव कोटला बजवाड़ा में अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनवाईं। यहाँ उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म किया गया है, उसी तरह राज्य में केबल माफिया पर लगाम कसी जाएगी। यहाँ प्रोग्राम को संबोधित करते हुए CM चन्नी ने कहा कि जिस तरह अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को परिवहन मंत्री बनाकर ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म किया है। उसी तरह, यहाँ केबल माफिया को भी खत्म किया जाएगा और इसके लिए विधायक कुलजीत सिंह नागरा की डयूटी लगाई जाएगी।