पंजाब : कीरतपुर साहिब के पातालपुरी चौक पर एक बड़ा हादसा हाे गया, यहां ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक सिलेंडर से भरा ट्रक दिल्ली से नंगल जा रहा था, कि रास्ते में ट्रक पलट गया, जिसके बाद इसमें आग लग गई। गनीमत यह रही की सिलेंडरों में गैस कम होने के कारण ट्रक में ज्यादा आग नहीं लगी और मौके पर पहुंची पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।













