जालंधर : आज शाम जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नतमस्तक हुए। आपको बता दे कि दो दिन के पंजाब दौरे पर आम आदमी पार्टी (AAP) से राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम को जालंधर के देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए।
अरविंद केजरीवाल यहाँ माता रानी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे । इसके अलावा उन्होंने यहां हो रहे जागरण में भी शिरकत की ।
वहीँ इस मोके अरविंद केजरीवाल ने भाईचारक सांझ, प्यार और खुशहाल पंजाब के लिए अरदास की। बता दे कि यहां उनके साथ संगरूर से सांसद और पंजाब संयोजक भगवंत मान, पंजाब आप सह-प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद थे ।