चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बीते तीन दिनों से दिल्ली में सक्रिय हैं। इससे पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ती नज़र आ रही है। बता दे कैप्टन अमरिंदर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। वहीँ कैप्टन अमरिंदर की दिल्ली में सक्रियता से पंजाब में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई है। मिली जानकारी अनुसार कुछ टीवी चैनलों के मुताबिक , कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ देंगे।
वहीँ मिली जानकारी मुताबिक एक टीवी चैनल से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस नेतृत्व) ने मुझ़े अपमानित किया। और मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। वहीँ उन्होंने अभी भाजपा सहित किसी भी पार्टी में शामिल होने से भी इन्कार किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।