Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सेंटरों का किया दौरा, कोर्स को नतीजा प्रमुख बनाने के लिए विद्यार्थियों का फीडबैक लिया
Deputy commissioner visits multi skill development centers, takes feedback of students to make the course result major

डिप्टी कमिश्नर ने मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सेंटरों का किया दौरा, कोर्स को नतीजा प्रमुख बनाने के लिए विद्यार्थियों का फीडबैक लिया

जालन्धर : करियर में कौशल विकास की महत्ता पर ज़ोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज पंजाब कौशल विकास मिशन को राज्य सरकार की एक अन्य महत्वपूर्ण पहल करार दिया, जिसका उद्देश्य राज्य से बेरोजगारी को ख़त्म करना है। डिप्टी कमिश्नर ने कपूरथला रोड और मकसूदा में स्थित दो मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सेंटरों के अपने दौरे के दौरान कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण बेरोजगार युवाओं के लिए रोज़गार के नये रास्ता खोल कर उनके जीवन में बड़ा बदलाव ले कर आयेगा ।उन्होंने कहा कि युवाओं को मानक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर बेरोजगारी और गरीबी की समस्या को आसानी के साथ दूर किया जा सकता है।

उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि अलग -अलग कोर्स में कौशल प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोज़गार के नये रास्ता खोल सकता है, जो कि समय की ज़रूरत है। इसके साथ ही कौशल प्रशिक्षण युवाओं को स्व -रोज़गार के भी कई अवसर प्रदान कर सकता है, जिसके साथ वह अपनी ज़िंदगी स्वाभिमान के साथ जीने के समर्थ बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए हालात के चलते अब आई.टी. और स्वास्थ्य संभाल सेवाओं के साथ सम्बन्धित कौशल विकास कोर्स भी शुरू किये जा रहे है ।

उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटरों के लिए भागीदारो को प्रशिक्षण देने के लिए एक 21 दिवसीय कौशल कोर्स भी चल रहा है जिससे कोविड -19 की तीसरी लहर यदि आती है तो ऐसी स्थिति में हमारे पास काम शक्ति की कमी न हो।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने दोनों केन्द्रों में भागीदारों के साथ बातचीत की और इन पाठ्यक्रमों को और ज्यादा नतीजा प्रमुख बनाने के लिए फीडबैक भी लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कोर्स सामग्री और मोबाइल टेबलेट भी बाँटे और नौजवानों को इस मिशन में अधिक से अधिक भागीदार बनने के लिए भी प्रेरित किया। पंजाब स्किल डिवैल्पमैंट मिशन के सूरज कलेर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस समय पर मैकसूदा कैंपस में ब्राईडल मेकअप आर्टिस्ट, वैलडिंग, सी.ऐन.सी. आपरेटर और कोविड योद्धाओं के लिए कस्टमाईज़ड करैश कोर्स सहित अलग -अलग कोर्स करवाए जा रहे है।

 


Leave a Reply