Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : पंजाब के होशियारपुर में हथियारों के बल पर आढ़ती का अपहरण , दो करोड़ की मांगी फिरौती
vegetable-vendor-abduction-in-hoshiarpur

Breaking News : पंजाब के होशियारपुर में हथियारों के बल पर आढ़ती का अपहरण , दो करोड़ की मांगी फिरौती

होशियारपुर : पंजाब होशियारपुर से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार रहीमपुर सब्जी मंडी के आढ़ती का सोमवार की सुबह करीब 5 बजे कार सवार लोगों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। वहीँ आढ़ती की पहचान मै. जयपाल एंड राजन फ्रूट कंपनी के मालिक राजन कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय की बताई जा रही है जब आढ़ती जयपाल का बेटा राजन अपनी गाड़ी में हर रोज की तरह सुबह मंडी जा रहा था। और जब वह दुकान के नजदीक पहुंचा तो अचानक एक कार उनके पास आकर रुकी। और उसमें आये चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। मिली जानकारी अनुसार वे राजन को कार समेत अपने किडनैप कर अपने साथ ले गए।

वहीँ मिली जानकारी अनुसार आरोपितों ने आढ़ती के परिजनों से फ़ोन कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी हैं। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस व एसएसपी होशियारपुर अवनीत कौंडल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और पुलिस ने इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।


Leave a Reply