जालंधर : महानगर जालंधर के सिविल अस्पताल से दिनदहाड़े 9 साल की लड़की को चुराने की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी मिली है कि यहाँ जबरन ले जाते वक्त लड़की जोर-जोर से रोने लगी तो लोगों को शक हो गया। फिर उन्होंने लड़की को छुड़ाया। वहीँ आरोपी महिला को पकड़कर थाना डिवीजन 4 की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है वहां उसके साथ एक आदमी भी आया था, जो वहां से खिसक गया। फिलहाल अभी पुलिस लड़की व मां के बयान लेकर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
वहीँ माडल हाउस की रहने वाली ममता ने बताया कि उनके परिवार में किसी का बच्चा हुआ है। जिसे देखने के लिए वो सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा अस्पताल में आई थी। उसने बताया उन्हें तीसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। और उनकी बेटी प्राची की वहीं एक दोस्त बन गई थी। उसके साथ खेलने के लिए वो नीचे आ गई। इसी दौरान यह घटना हुई।