Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing कपूरथला में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ , 100 करोड़ रुपये की 20 किलो हेरोइन हुई बरामद , दो लोग गिरफ्तार
Big drug racket busted in Kapurthala, 20 kg heroin worth Rs 100 crore recovered, two people arrested

कपूरथला में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ , 100 करोड़ रुपये की 20 किलो हेरोइन हुई बरामद , दो लोग गिरफ्तार

कपूरथला : पंजाब पुलिस ने कपूरथला में मंगलवार को एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है । मिली जानकारी अनुसार जेलों में बंद कुख्यात गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे बड़े ड्रग नेटवर्क काे पुलिस ने पकड़ा है । वहीँ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 20 किलो हेरोइन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाेशियारपुर जिले के गांव सारंगवाल निवासी बलविंदर सिंह व जालंधर की बस्‍ती दानिशमंदा के पीटर मसीह के रूप में हुई है। और ये दोनों तस्कर पहले से ही आपराधिक मामलों में आरोपित हैं। ।

डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कपूरथला में हाई-टेक नाका ढिलवां पर पुलिस ने एक ट्रक और एक हुंडई आई 20 कार को रोका। जब वाहनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 20 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई।

वहीँ डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और आगे की जांच के लिए उनके पुलिस रिमांड की मांग करेगी कि पुलिस इस ड्रग सिंडिकेट में शामिल सभी लिंक का पता लगाएगी।

 


Leave a Reply