Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
CIA Staff 1 team arrested a smuggler with huge amount of narcotics

सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर : सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी रमनदीप कुमार और उनकी टीम कैंट रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान मौजूद थी। तभी आरोपी मोटरसाइकिल पी बी 08 ई पी 3738 पर आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल भगाने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया और मौके पर एसीपी कैंट मेजर सिंह को बुलाकर जब आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमे 440 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की खेप खरीद कर ग्राहकों को सप्लाई करता है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र मनोहर वासी गली नः 2 बाबा बुड्डा जी नगर रामामंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 


Leave a Reply