Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing नहीं रही तीन सदिया देख चुकीं 132 साल की बसंत कौर
132-year-old Basant Kaur dead

नहीं रही तीन सदिया देख चुकीं 132 साल की बसंत कौर


लोहियां : लोहियां-राइवाल रोड पर गांव साबूवाल की रहने वाली 132 वर्षीय वृद्ध माता बसंत कौर का मंगलवार शाम निधन हो गया। वृद्ध बसंत कौर का अंतिम संस्कार राइवाल रोड स्थित शमशानघाट में किया गया। उनके बेटे सरदारा सिंह ने जानकारी देते बताया कि माता बसंत कौर रोज की तरह दोपहर का खाने खाने के बाद अकेली थी। उन्होंने पानी की मांग करने पर कुछ चम्मच पानी पिलाया और फिर 15 मिनट बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए।

यहाँ माता बसंत कौर के पारिवारिक सदस्यों ने माता की उम्र 132 साल बताई है हालाँकि 1995 में उनके वोटर कार्ड के मुताबिक उनकी उम्र 124 साल बनती थी। जिक्रयोग है कि उन्होंने तीन सदिया देखी हैं। उनका जन्म 19वीं सदी में हुआ। फिर पूरी 20वीं सदी देखने के बाद उन्होंने 21वीं सदी में दम तोड़ा है । इसके अलावा उनके पति ज्वाला सिंह की मौत भी 105 वर्ष की आयु में हुई थी। वहीँ बसंत कौर के पाच बेटों की मौत हो चुकी है। बेटियों में नसीब कौर (66) की मौत हो चुकी है। भजन कौर (65), ध्यान कौर (63) जीवित हैं। मिली जानकारी अनुसार आज उनके परिवार में तीन दर्जन से ऊपर सदस्य हैं।

 


Leave a Reply