चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए है। आपको बता दे कि शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई है । वहीँ शादी में सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे । दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। बता दे कि शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। इसके अलावा सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ शादी में पहुंचे।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।
बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। आपको बता दे कि 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी।
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को शादी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी खुशियां दें।