Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के DC कांप्लेक्स में किसान नेताओं व गन्ना खेती माहिरों के बीच बैठक हुई खत्म, कल CM से मुलाकात के बाद तय होगी अगली रणनीति
Meeting between farmer leaders and sugarcane farming experts ended at DC Complex, Jalandhar, next strategy will be decided after meeting CM tomorrow

जालंधर के DC कांप्लेक्स में किसान नेताओं व गन्ना खेती माहिरों के बीच बैठक हुई खत्म, कल CM से मुलाकात के बाद तय होगी अगली रणनीति

जालंधर : गन्ने की कीमत में बढोतरी को लेकर जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे व रेलवे ट्रैक आज चौथे दिन भी जाम है। वहीँ सोमवार को जालंधर के DC कांप्लेक्स में किसान नेताओं व गन्ना खेती माहिरों के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। इससे पहले रविवार को मंत्री सुखजिंदर रंधावा के साथ भी बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही।

आज की बैठक के बाद किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि हमने माहिरों को साबित कर दिया कि गन्ने की प्रति क्विंटल लागत 470 रुपए आ रही है। उन्होंने कहा फिर भी हम पहले 400 रूपए की मांग कर चुके हैं तो उसी पर कायम रहेंगे। वहीँ बैठक में पहुंचे खेतीबाड़ी अफसरों ने कहा कि नया रेट कल मुख्यमंत्री अनाउंस करेंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि हमने पंजाब बंद की कॉल को मुल्तवी कर दिया है। उन्होंने कहा मंगलवार को चंडीगढ़ में 3 बजे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक होनी है। अगर उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो फिर पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा तब तक जालंधर में नेशनल हाइवे व रेलवे ट्रैक जाम रहेगा।

 


Leave a Reply