Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत सिद्धू की कोठी घेरने पहुंचे भाजयुमो नेताओं और पुलिस में हुई तीखी झड़प , माली के बयान पर हुआ बवाल
Fierce clashes broke out between BJYM leaders and police, who came to surround Navjot Sidhu's kothi, uproar over Mali's statement

नवजोत सिद्धू की कोठी घेरने पहुंचे भाजयुमो नेताओं और पुलिस में हुई तीखी झड़प , माली के बयान पर हुआ बवाल

अमृतसर : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली के ब्यान पर मुद्दा गर्मा गया। ब्यान के बाद वीरवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मलविंदर माली के कश्मीर को अलग देश बताए जाने के बयान के सामने आने बाद भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सिद्धू का घेराव करने पहुंचे। वहीँ पुलिस ने उन्हें उनकी कोठी के बाहर जाने से पहले ही रोक लिया। वहीँ भाजपा वर्करों ने बैरिकेड को तोड़ आगे जाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

भाजयुमो वर्करों और पुलिस के बीच जमकर तीखी झड़प हुई। मिली जानकारी अनुसार यहाँ पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी समेत 20 युवा वर्करों को हिरासत में ले लिया । और उन्हें बसों में भरकर मौके से दूर ले जाया गया। वहीँ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने देशद्रोही जैसा काम किया है। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था है और रहेगा। वहीँ उन्होंने नवजोत सिद्धू के इस्तीफे की मांग की और अपने सलाहकार मलविंदर सिंह माली को हटाने की मांग की।

 


Leave a Reply