Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के घास मंडी चौक के पास नान की रेहड़ी लगाने वाले बजुर्ग दंपति से 1500 रुपये और बालियां लेकर भागे नौसरबाज
Nausarbaaz ran away with 1500 rupees and earrings from an elderly couple who set up a naan street near Ghas Mandi Chowk in Jalandhar.

जालंधर के घास मंडी चौक के पास नान की रेहड़ी लगाने वाले बजुर्ग दंपति से 1500 रुपये और बालियां लेकर भागे नौसरबाज

जालंधर : जालंधर के घास मंडी चौक के पास नान की रेहड़ी लगाने वाले बजुर्ग दंपति को नौसरबाजों के द्वारा ठगे जाने की खबर मिली है। यहाँ अपने पति के साथ नान की रेहड़ी लगाने वाली आशा रानी ने बताया उसके पास एक व्यक्ति आया और उसने ब्यास के डेरे का पता पूछा और उसने बता दिया और वह चला गया। इसके बाद उसके पास एक आदमी और एक औरत उसके पास आये और उसे कहने लगे नान की प्लेट लगाओ और पानी पिलायो।

फिर उसे कहा बैठो , बाबा जी आ रहे है , तुम्हारे पति की बांह टूटी हुई है बाबा जी उसे भी ठीक कर देंगे और तुम्हरी और भी मुसीबतों को ख़त्म कर देंगे , इतने में उनका तीसरा साथी भी वहां आ गया जो आशा रानी से पहले डेरे का पता पूछ कर गया था। उन्होंने उसे रुमाल दिया और उसमे पैसे डालने को कहा , आशा रानी ने 10 रुपये रख दिए ,उन्होंने कहा तुम्हारे पास और भी पैसे है वो भी डाल दो, तो उसने 1500 रूपए डाल दिए फिर उनके कहने पर उसकी कान की बालियां भी डाल दी। फिर उन नौसरबाजों ने आशा रानी को कहा ऑंखें बंद करो तो वो भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

 


Leave a Reply