Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात ASI के बेटे की हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
ASI's son murdered outside Jalandhar Cantt railway station late in the night, there was a stir in the police administration

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात ASI के बेटे की हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

जालंधर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात ASI एएसआइ के बेटे की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। ये घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। प्राप्त जानकारी अनुसार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात को मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया जिसमे सर्वजीत सिंह और उसके साथी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में सर्वजीत की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल है। सर्वजीत सिंह एएसआई का बेटा बताया जा रहा है । वहीँ इस हमले में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान ढिलवां निवासी गुरदेव के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची । पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों के बारे में जानकारी इकट्ठी का जा रही है। वहीँ देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी कैंट मेजर सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि देर रात कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात दो युवकों का किसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद सर्वजीत सिंह के सिर पर युवकों ने कोई भारी चीज मार दी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ , जिसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 


Leave a Reply