Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना : ASI , उसकी पत्नी व बेटे के ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
Accused of triple murder of ASI, his wife and son arrested

लुधियाना : ASI , उसकी पत्नी व बेटे के ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में हुए ट्रिपल मर्डर को जालंधर देहात की पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कातिल को गांव गढ़ा से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार उसने ASI, उसकी पत्नी और बेटे की मुंह में रॉड घुसाकर हत्या की थी। वारदात के बाद उसने शवों के पास बैठ चिट्टे का नशा किया।

आरोपी की पहचान प्रेम चंद उर्फ मिथुन निवासी गांव अखाणा (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है। नशा खरीदने के लिए वह पहले भी मर्डर कर चुका था। उस पर चोरी के केस भी दर्ज हैं।

SHO हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना फिल्लौर में 2 मामले दर्ज हैं। उससे दो चोरी की बाइक भी बरामद हुई हैं। अब तक उस पर 8 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें 4 मामले दीना नगर, 2 लाडोवाल और 2 फिल्लौर के हैं। मिथुन को पत्नी छोड़कर जा चुकी है।

आरोपी ने ट्रिपल मर्डर से 2 दिन पहले 18 मई को भी कत्ल किया था। दीनानगर में एक बुजुर्ग महिला का कत्ल करके उसके घर से सोना व कैश लूटा था। इसके बाद महिला के शव को गटर में फेंक दिया था।


Leave a Reply