Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing नगर निगम में तिरंगा लगाते समय हादसे में 3 लोगों की मौत , एक नाराज़ शख्स ने नगर निगम कमिश्नर को मारा थप्पड़
3 people died in an accident while putting the tricolor in the municipal corporation, an angry person slapped the municipal commissioner

नगर निगम में तिरंगा लगाते समय हादसे में 3 लोगों की मौत , एक नाराज़ शख्स ने नगर निगम कमिश्नर को मारा थप्पड़

ग्वालियर : देश में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। यहाँ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज लगाते हुए हाइड्रोलिक मशीन टूट गई और तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए। घटना में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ आक्रोशित हो गई और प्रदर्शन करने लगी। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के कुछ देर बाद जब घटनास्थल पर प्रभारी नगर निगम के आयुक्त मुकुल गुप्ता पहुंचे तो भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें चांटा जड़ दिया। वहीँ पुलिस ने निगम अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाला ।

 


Leave a Reply