Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में टकसाली कांग्रेसियों ने अपने मान सम्मान के लिए अपने ही सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर लगाया धरना
In Jalandhar, the Taksali Congressmen staged a sit-in outside the house of their own MP Chaudhary Santokh Singh for their honor.

जालंधर में टकसाली कांग्रेसियों ने अपने मान सम्मान के लिए अपने ही सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर लगाया धरना

जालंधर : जालंधर में टकसाली कांग्रेसी पर्याप्त सम्मान न मिलने से खफा होकर धरने पर बैठ गए । कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर धरना दे रहे कांग्रेसियों ने कहा कि चुनाव हम लोग दिन रात मेहनत कर जितवाते हैं। उन्होंने ने कहा फिर भी जब टिकट व कमेटियों की बारी आती है तो दलबदलुओं या चहेतों को दे दी जाती हैं। उन्होंने और कहा इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

धरना दे रहे टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हम कई सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। हम हर चुनाव में विरोधियों का डटकर मुकाबला करते हैं।उन्होंने ने कहा जब हमारे नेता जीत जाते हैं तो फिर उनकी गाड़ियों में चहेते बैठने लगते हैं। उन्होंने ने कहा कांग्रेसी वर्करों को न टिकट मिलती है और न ही किसी कमेटी में कोई जगह।

धरने पे बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह को उन्होंने 2 बार चुनाव जितवाया है। दिन-रात प्रचार भी किया। इसके बावजूद वो हमारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे और यह धरना नहीं बल्कि हम अपनी बात सांसद चौधरी तक पहुंचाने आए हैं। उन्होंने ने कहा जब तक वो दिल्ली से नहीं लौटते, हम रोजाना यहां आकर बैठकर इसी तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

 

source link


Leave a Reply