Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में भाजपा नेताओं का विरोध करने सर्किट हाउस पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका , माहौल तनावपूर्ण हुआ
In Jalandhar, the police stopped the farmers who reached the Circuit House to protest the BJP leaders, the atmosphere became tense.

जालंधर में भाजपा नेताओं का विरोध करने सर्किट हाउस पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका , माहौल तनावपूर्ण हुआ

जालंधर : जालंधर में किसान सर्किट हाउस में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का घेराव करने पहुंचे । इस बीच जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहां मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है ।

यहाँ मौके पर कई किसान जत्थेबंदियां पहुंची । वहीँ शाम चार बजे के बाद किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया । किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई । वहीँ कुछ किसानों ने सर्किट हाउस की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। पर चौकस पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

वहीँ इससे पहले, सुबह कुछ किसान सर्किट हाउस के नजदीक पहुंचे जबकि ज्यादातर को नेशनल हाईवे पर मैकडोनाल्ड के पास ही पुलिस ने नाकाबंदी कर रोक लिया। इसके बाद किसानों ने पीएपी चौक में भी पहुंचकर ट्रैफिक जाम किया। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

 


Leave a Reply