Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ , 4 जिलों में बांटी जाएगी 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
'Oxygen Express' reached Jalandhar, 40 metric tons of oxygen will be distributed in 4 districts

जालंधर पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ , 4 जिलों में बांटी जाएगी 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

जालंधर : कोरोना काल में पहली बार जालंधर में ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ फिल्लौर पहुंची। यहां सांसद चौधरी संतोख सिंह व DC घनश्याम थोरी ने इसे रिसीव किया। रेलवे के जरिए पहली बार यहां 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) उतारी गई। इसमें 20 मीट्रिक टन फिल्लौर व जालंधर जिले के दूसरे शहरों को मिलेगी। बाकी 20 मीट्रिक टन अमृतसर, होशियारपुर व पठानकोट भेजी जाएगी। अभी तक जिले में ऑक्सीजन बोकारो से एयरलिफ्ट कराई जा रही थी। जिसमें करीब 5-6 दिन का वक्त लग रहा था।


फिल्लौर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के कंटेनर को ट्रकों के जरिए ऑक्सीजन प्लांट भेजा गया है। वहां पर इन्हें खाली किया जाएगा। इसके बाद कंटेनर वापस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में लोड किए जाएंगे। ऑक्सीजन प्लांट से फिर इस ऑक्सीजन को सिलेंडर व अन्य जरिए से सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से सप्लाई किया जाएगा।

सांसद चौधरी संतोख सिंह व DC घनश्याम थोरी ने भरोसा दिलाया कि जालंधर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता बंदोबस्त हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत है, इसकी कमी इस सप्लाई से काफी हद तक सुधरी है। अब जैसे ही किसी अस्पताल से जरूरत भेजी जाएगी तो उन्हें तुरंत सप्लाई कर दी जाएगी। इससे कोरोना के गंभीर मरीजों को निर्विघ्न तरीके से ऑक्सीजन मिलती रहेगी।

 

 

source link


Leave a Reply