Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing जानिए क्या है फ्रेंडशिप डे दिन का इतिहास और महत्व
Know what is the history and importance of Friendship Day

जानिए क्या है फ्रेंडशिप डे दिन का इतिहास और महत्व

जालंधर : फ्रेंडशिप डे को हर साल अगस्त के पहले इतवार के दिन मनाया जाता है। इस साल अगस्त महीने का पहला रविवार 1 अगस्त को पड़ रहा है। इस लिए साल 2021 का फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस मोके पर लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी और हैंगआउट करते हैं। मित्रों के लिए ये दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन वे एक दूसरे से मिलते हैं और इस खास दिन का लुत्फ उठाते हैं। इस खास दिन पर कई लोग अपने दोस्तों को फूल, चॉकलेट और विभिन्न प्रकार के कार्ड आदि देते हैं। इन कार्ड में दोस्ती के बारे में अच्छे-अच्छे संदेश लिखे होते हैं।

सर्वप्रथम फ्रेंडशिप डे को साल 1958 में मनाया गया था। बताया जाता है कि 1958 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस दिन अगस्त महीने का पहला रविवार था। कहा जाता है मृत व्यक्ति का एक दोस्त था, जो उससे बहुत लगाव रखता था। उसे जैसे ही इस बात के बारे में पता चला कि उसका दोस्त मर गया है। कहते है उसने भी उसी समय अपनी आत्महत्या कर ली। इसी कारण से अमेरिकी सरकार ने इस दिन को फ्रेंडशिप डे के रूप में स्वीकारा।

जिक्रयोग है कि इसे साल 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड के रूप में उत्पन्न किया गया था। कहते है अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस को 30 जुलाई के दिन आधिकारिक रूप में घोषित किया गया। वहीँ भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन को मनाया जाता है। 

मित्रो के लिए इस दिन का बहुत खास महत्व है। इस दिन को सभी दोस्त इकठे होकर खुशी से मनाते हैं। फ्रेंडशिप डे का दोस्तों के बीच बहुत खास स्थान है। इस दिन कई लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करते हैं। 

 

 

source link


Leave a Reply