Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना की सिंधवा नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
car fell in Ludhiana's Sindhwa canal, three people died tragically

लुधियाना की सिंधवा नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लुधियाना : लुधियाना से एक बुरी खबर मिली है। प्राप्त जानकारी मुताबिक रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सिंधवा नहर में गिर गई। हादसे में युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार के नहर में उलटते ही उसमें सवार एक युवक ने कार का दरवाजा खोल कर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। तीन लोग कार समेत नहर में गिर गए। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। कार में सवार तीनों यात्रियों को लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला । उन्हें कार में डाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। मृतकों की पहचान गुरदासपुर निवासी पाहुल बैंस (18), प्रभजोत सिंह लुभाना (19) तथा दिल्ली निवासी तीक्षा सैनी के रूप में हुई।

घटना शाम करीब 5 बजे की है। मारुति स्विफ्ट डिजायर कार वेरका मिल्ट प्लांट से लाडोवाल बाइपास से होते हुए गुरदासपुर की और जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गयी , वहां सेफ्टी पिलर भी नहीं थे। कार के बेकाबू होते ही राहुल ने खिड़की खोल कर बाहर छलांग लगा दी थी । अन्य तीनों के सीट बेल्ट लगी हुई थी। गाड़ी के नहर में जाते ही उसके विंडो लाक हो गए। राहुल को तैरना आता था, जिसके चलते वो बाहर निकल आया।

इसके बाद वहां लोगों इकठे हो और करीब पंद्रह मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को निकाल लिया गया। उनको तुरंत कार में डाल कर अस्पताल पहुुचाया गया । घटना की सूचना मिलते ही वहां पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुँच गए। बताया जा रहा है कि तीक्षा नई दिल्ली की रहने वाली है। वह यहां किसी मेडिकल कालेज की छात्रा थी। तीनों रविवार गुरदासपुर से उससे मिलने के लिए लुधियाना आए थे। और शाम को ये हादसा हो गया।

 

 

source link


Leave a Reply