जालंधर : महानगर के माडल टाउन इलाके में एक कोठी में भयंकर आग लग गई । आग कोठी की दूसरी मंजिल में लगी है, जिसका धुआं दूर तक नजर आया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोठी में आग दोपहर करीब ढाई बजे लगी। उस समय कोठी के मालिक कहीं बाहर गए हुए थे। मालिकों ने बताया कि कोठी में आग लगने से 10 मिनट पहले ही वे घर से बाहर निकले थे। उन्होंने आशंका जताई की दूसरी मंजिल पर लगे फ्रिज में शार्ट सर्किट होने से यह आग लगी है। जो धीरे-धीरे कोठी के सभी कमरों में फैल गई। आगजनी की इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था।
आग को देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है ।