Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन ने जालंधर में फूड स्टाल चलाने वाली दो महिलाओं के साथ की मुलाकात, प्रशंसा पत्र सौंपे
Chairperson of Punjab State Women's Commission met with two women running food stalls in Jalandhar, handed over letters of appreciation

पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन ने जालंधर में फूड स्टाल चलाने वाली दो महिलाओं के साथ की मुलाकात, प्रशंसा पत्र सौंपे

जालंधर : पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने आज शहर की दो महिला फूड हाकर्स के साथ मुलाकात की, जो अपने परिवारों का पेट पालन के लिए फूड स्टाल चला रही है। मनीषा गुलाटी ने गोपाल नगर जालंधर की 30 वर्षीय महिला नेहा के साथ मुलाकात की, जो कोविड -19 महामारी दौरान नौकरी चली जाने के बाद पिछले कई महीनों से इस फूड स्टाल को चला रही है।

चेयरपर्सन ने उसका फूड स्टाल देखा और उसे कमिशन की तरफ से प्रशंसा पत्र सौंपा। उन्होंने उसकी 15 वर्षीय बेटी के लिए बढ़िया शिक्षा को यकीनी बनाने के सम्बन्ध में कमिशन की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रशासन को शहर में पक्का बूथ अलाट कर उसकी मदद करने के लिए भी कहा। उन्होंने निराशाजनक समय में भी उम्मीद न हारने के लिए महिला के प्रयत्नों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने प्रताप नगर निवासी 33 वर्षीय कांता के साथ भी मुलाकात की, जोकि बस स्टैंड के नज़दीक एक छोटी सी खाने -पीने के समान की दुकान चला रही है। महिला ने चेयरपर्सन को बताया कि कोविड -19 महामारी कारण अपनी नौकरी गवाने से पहले वह बाइक -टैक्सी राइडर के तौर पर काम कर रही थी। अब कुछ स्थानीय महिलाओं की मदद से अपने परिवार का पेट भरने के लिए वह परांठा स्टाल चला रही है। मनीषा गुलाटी ने उसे प्रशंसा पत्र सौंपते हुए कमिशन की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कांता के साथ उसके दोपहिया वाहन पर सवारी भी की, जिसे वह पहले बाइक -टैक्सी राईड के तौर पर इस्तेमाल करती थी। मनीषा गुलाटी ने समाज सेवी लोगों को भी अपील करते हुए कहा कि वह इन दोनों महिलाओं को आने वाली मुशकिलों से छुटकारा दिलाने के लिए मदद करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि कमिशन की तरफ से जल्दी ही ज़िला प्रशासन को इन महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

 


Leave a Reply