Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing चलती कार के नीचे से अचानक खिसकी सड़क , गड्ढे में समाई पुलिस कांस्टेबल की कार
The road suddenly slipped from under the moving car, the police constable's car engulfed in the pit

चलती कार के नीचे से अचानक खिसकी सड़क , गड्ढे में समाई पुलिस कांस्टेबल की कार

नई दिल्ली : बारिश के दौरान अगर आप दिल्ली की सड़कों पर यात्रा कर रहे हैं तो संभल जाइयेगा। हो न हो कहीं चलती गाड़ी ही गड्ढे में न समा जाये और जान पर बन आए। ऐसा ही एक मामला द्वारका इलाके में देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अश्वनी अपनी कार से द्वारका सेक्टर 18 स्थित अतुल्य चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ उनकी कार के नीचे की सड़क धंस गई।

गड्ढ़ा इतना बड़ा था कि महज कुछ सेकंड के अंदर ही पूरी आइ-10 कार उस गड्ढे में समा गई। आसपास गुजर रहे वाहन चालकों ने अचानक हुई जोरदार आवाज के बाद अपने वाहन रोके और कार का शीशा तोड़कर कांस्टेबल को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि कांस्टेबल को ज्यादा चोटें नहीं आई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को गड्ढे से बाहर निकाला। अश्वनी द्वारका में अपने दोस्त से मुलाकात कर वापस घर की ओर जा रहे थे।

 

 

source link


Leave a Reply